राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में हादसा, पुलिसकर्मी को लगी टक्कर; भाजपा ने साधा निशाना

नवादा, 20 अगस्त।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा” के दौरान मंगलवार को एक पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक, नवादा में यात्रा के बीच राहुल गांधी और महागठबंधन के नेता जिस खुली जीप पर सवार थे, उसी वाहन से एक पुलिसकर्मी को हल्की टक्कर लग गई।

Screenshot 2025 08 21 06 48 40 397 com.instagram.android edit

हालांकि घटना में पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद राहुल गांधी ने तुरंत पुलिसकर्मी को अपने वाहन में बुलाया, उसे पानी पिलाया और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य नेताओं ने भी घायल जवान की मदद की।

इधर, इस घटना को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर लिखा – “वोट अधिकार यात्रा नहीं, कुचलो जनता यात्रा। राहुल गांधी की कार ने एक पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। वंशवादी नेता उसे देखने के लिए गाड़ी से नीचे भी नहीं उतरे।”

फिलहाल पुलिसकर्मी की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां को प्रताड़ित करने का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने मासूम की कर दी हत्या

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading