ACC U-19 Asia Cup 2025 Final: पाकिस्तान बना चैंपियन, भारत को 191 रनों से मिली करारी हार

एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला गया, जहां भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 टीमें आमने-सामने थीं। फाइनल में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और जवाब में भारतीय टीम 156 रनों पर सिमट गई।

पाकिस्तान ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत साधारण रही। सलामी बल्लेबाज हमजा जहूर 18 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन दूसरे ओपनर समीर मिन्हास ने ऐतिहासिक पारी खेली।
समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 172 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे।

इसके अलावा उस्मान खान ने 35 रन और अहमद हुसैन ने अहम 56 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में ज्यादा योगदान नहीं मिला, लेकिन पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाने में सफल रही।

भारतीय गेंदबाजों में दीपेश देवेंद्रेन सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। वहीं हेनिल पटेल और खिलान पटेल को 2-2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत पूरी तरह बिखरा

348 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही।
वैभव सूर्यवंशी ने 26 रन बनाए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन ही जोड़ सके।
एरोन जॉर्ज ने 16 रन बनाए, लेकिन विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कूंडु समेत अन्य बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम रहे।

भारतीय टीम महज 156 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 191 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तानी गेंदबाजों का कहर

पाकिस्तान की जीत में गेंदबाजों की भी अहम भूमिका रही।
अली रजा ने 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सैयाम और हुजैफा एहसान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
इसके अलावा अब्दुल सुभान को भी 2 विकेट मिले।

पाकिस्तान बना अंडर-19 एशियाई चैंपियन

इस शानदार जीत के साथ पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं भारतीय टीम का एशियाई चैंपियन बनने का सपना फाइनल में टूट गया।


 

  • Related Posts

    T20 WC 2026: सांसें रोक देने वाला ‘महा-रोमांच’! भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से रौंदा; 48 गेंदों पर ‘बैथल’ के तूफान ने उड़ाए होश, अब फाइनल में कीवियों से टक्कर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading