दिलीप जायसवाल ने किसके बारे में कही यह बात? बाढ़ के समय घूम रहे थे विदेश

बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद अब 2025 की तैयारी में एनडीए घटक दल के नेता जुट गये हैं। इसी को लेकर सोमवार को जेडीयू कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाई गयी। जिसमें एनडीए के तमाम प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवान, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह सहित एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे।

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमलावर हैं। लेकिन इस बार तो उन्होंने बिना नाम लिये ही तंज कसा। कहा कि सब कुछ विपक्ष को पता लग जाएगा तो फिर मालूम हुआ कि फिर इधर-उधर भाग ना जाए। काहे कि विदेश भाग जाते हैं लोग सब..वहां से लाना बहुत मुश्किल होता है। बाढ़ के समय जब भाग गये यहां से कितना मुश्किल से हमलोगों ने प्रयास करके लाया..बोला पापा नहीं जाएंगे..हमने कहा नहीं चलो..

इस बार बिना नाम लिये दिलीप जायसवान ने तंज कसा। कहा कि जरूरत के समय कुछ लोग गायब हो जाते हैं। बिहार में जब बाढ़ आई थी तब उस समय कहीं नहीं दिखे थे। जब उनको ढूंढा गया कि कहां हैं तो पता चला कि वो तो विदेश दौरे पर गये हुए हैं। हमलोगों ने उन्हें लाने कि कोशिश की तो कहने लगे पापा हम नहीं जाएंगे। इसके बावजूद जबरदस्ती बिहार लेकर आए। जिसके बाद दिलीप जायसवान ने लालू परिवार पर भी निशाना साधा। कहा कि लालू परिवारवाद से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिसके कारण राष्ट्रीय जनता दल अब खत्म हो गयी है।  अब उनको बिहार की जनता लगातार करारा जवाब दे रही है। उपचुनाव के नतीजे इसका उदाहरण है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *