मैदान पर हीरो बने अभिषेक शर्मा, होटल में लड़की की हरकत से असहज हुए

सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार वापसी करते हुए पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का रहा, जिन्होंने टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें होटल लौटते समय एक लड़की अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचती नजर आ रही है। इस दौरान अभिषेक थोड़े असहज दिखे, जिसके बाद होटल स्टाफ ने तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला। इस घटना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आमतौर पर मैच के बाद होटल के बाहर फैंस खिलाड़ियों से मिलने और सेल्फी लेने के लिए खड़े रहते हैं।

अगर मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 228 रन बनाए। टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे।

जवाब में हैदराबाद ने 19वें ओवर में ही 5 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली। अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…