भागलपुर स्टेशन से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन 4 मार्च को होगी रवाना

भागलपुर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र को भागलपुर क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा इसके लिए तैयारी प्रारंभ हो चुकी है वहीं उन्होंने भागलपुर के सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कर्मियों को लगन से पार्टी के प्रति जुड़ने की बात कही।

वही भागलपुर इकाई के जिला अध्यक्ष संतोष शाह ने बताया कि भागलपुर स्टेशन से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन 4 मार्च को रवाना हो रही है जो 4:40 पर यहां से प्रस्थान करेगी उन्होंने यह भी कहा कि इस ट्रेन में 1334 लोग श्री राम लाल के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान देवपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र भागलपुर जिला इकाई के जिला अध्यक्ष संतोष शाह के अलावे कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…