आप ने दिल्लीवालों से किए वादे पूरे नहीं किए : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार शाम दिल्ली के हौज काजी चौक पर आयोजित जनसभा में आप और भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर दिल्ली की जनता से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।

राहुल ने कहा कि जब दिल्ली को जरूरत पड़ती है तब भाजपा और आप के शीर्ष नेता नजर नहीं आते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी हर समय लोगों के साथ खड़ी रहती है। आप मुखिया अचानक आए और बोले कि नई राजनीति लाऊंगा, भ्रष्टाचार को मिटाऊंगा, भाईचारा लाऊंगा। यमुना और दिल्ली का पानी साफ करूंगा। बोतल को दिखाते हुए कहा कि ये आपका पीने का पानी है। आप मुखिया ने कहा था कि पांच साल में यमुना साफ कर उसका पानी पीऊंगा। अगर वे इसी पानी को पी लें तो अस्पताल पहुंच जाएंगे। राहुल ने कहा, आप की शीर्ष टीम में नौ लोगों की फोटो है। इनमें कोई नेता दलित, पिछड़ा, मुसलमान, सिख वर्ग से नहीं आता।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    उप मुख्य (गृह) मंत्री सम्राट चौधरी ने CCTNS नागरिक सेवा पोर्टल का किया शुभारंभ

    Continue reading
    भागलपुर की बेटी आस्था ने किया नाम रौशन : शून्य रेटिंग में रेटेड खिलाड़ियों को हराया, 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चुनी गईं

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *