आम आदमी पार्टी का बड़ा दांव, दिल्ली की विधानसभाओं में कराएगी सुंदरकांड का पाठ

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी विधानसभाओं में सुंदरकांड का पाठ कराने के लिए कमेटी बनाई है। हर महीने के पहले मंगलवार को दिल्ली की हर विधानसभा में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘पार्टी के विधायकों के द्वारा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सुंदरकांड पाठ होता था, लेकिन पार्टी ने अब एक संगठन बनाया है। जो संगठित रूप से सुंदरकांड कराएगा। कल दिल्ली की सभी विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी सुंदरकांड का पाठ कराएगी। हर महीने के पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी पाठ कराएगी।’

22 जनवरी को ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम क्यों?

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार 22 जनवरी को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। नक्षत्र मृगशिरा व योग ब्रह्म सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक है, इसके बाद इन्द्र योग लगेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 22 जनवरी को कर्म द्वादशी है। यह द्वादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।

कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने कछुए का अवतार लेकर समुद्र मंथन में सहायता की थी। भगवान श्री राम भगवान विष्णु के अवतार हैं, इसलिए इस दिन को राम मंदिर के उद्घाटन के लिए बेहद शुभ माना गया है और इसी दिन को चुना गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पहुंचे मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत; आपातकाल पर संगोष्ठी में लेंगे हिस्सा

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 25 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…