गोपालगंज में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार में गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरूवार को बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि नगर थाना के शंभू पथ पर भीतभेरवा गांव के प्रखर दुबे (24 वर्ष ) की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हमले में घटनास्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *