मधेपुरा में युवक की हत्या, सिर में गोली लगने से मौत

मधेपुरा (उदाकिशुनगंज), 18 जुलाई 2025: उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक युवक की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 10 निवासी आजाद पासवान (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रहटा चौक पर बालू-गिट्टी के छोटे पैमाने पर कारोबार से जुड़ा था।

परिजनों के अनुसार, घटना के वक्त आजाद अपने घर में अकेले सोया हुआ था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पास ही एक दूसरे घर में रुके थे। गुरुवार की सुबह पिता सुनील पासवान जब बेटे को जगाने पहुंचे तो कमरे में खून फैला देखा। पास जाकर देखा तो बेटे के सिर में गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, कारण अस्पष्ट

सूचना पर उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार ने भी स्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना

घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने देर रात हुए इस वारदात को बेहद गंभीर बताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पारिवारिक व कारोबारी संबंधों की भी जांच की जा रही है।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *