हवेली खड़गपुर के मंदारे गांव में जख्मी अवस्था में मिली भागलपुर की युवती

हवेली खड़गपुर। शनिवार को शामपुर थाना पुलिस ने मंदारे गांव से जख्मी अवस्था में एक 16 वर्षीय युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया।

जहां से चिकित्सक ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। शामपुर पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दिया कि मंदारे गांव में एक युवती जख्मी और लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई है। शामपुर पुलिस ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया। जख्मी युवती आशु कुमारी भागलपुर जिला के अकबरनगर की रहने वाली बताई जा रही है। जो हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के प्रसंडो गांव में अपनी बुआ के घर आई थी। गंभीर रूप से जख्मी युवती आशु कुमारी ने बताया कि मुझे मेरी बुआ ने ही मारपीट कर फेक दिया था।

  • ये भी पढ़े..

    अमडंडा थाना का कथित वीडियो वायरल, थाने के भीतर युवक के नशा सेवन का दावा; पुलिस पर रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम जुलूस के दौरान खगड़िया में बवाल, पुलिस वाहन पर पथराव; डीजे रोकने पर बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *