बिहार में खेत से युवक का शव मिलने से सनसनी, बेरहमी से हत्या की आशंका

बिहार के गया जिले में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

गुरुवार से लापता था युवक

मृतक की पहचान शांतन कुमार उर्फ बहादुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पड़ा देखा।

ईंट-पत्थर से हत्या की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि उस पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल है।

मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम

कमलेश पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

“पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।”
— कमलेश पासवान, बेलागंज थानाध्यक्ष

गांव में मातम का माहौल

घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच जारी है और जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    गया में बिजली विभाग पर बड़ा एक्शन: रिश्वत और फर्जी बिजली चोरी मामले में कार्रवाई की अनुशंसा

    Share Add as a preferred…

    मोतिहारी के सभी थानों में शुरू होगी पुलिस मेस, एसपी स्वर्ण प्रभात का बड़ा फैसला

    Share Add as a preferred…