मायागंज अस्पताल में मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया युवक, पिटाई के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार – पत्नी हिरासत में

भागलपुर | मायागंज अस्पताल में मंगलवार को अफरातफरी मच गई, जब इलाज कराने आए मरीज के परिजन का मोबाइल चोरी करते एक युवक रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

भीड़ ने की जमकर पिटाई

जैसे ही युवक चोरी करते पकड़ा गया, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। सुरक्षा गार्ड ने किसी तरह हालात काबू में कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

भीड़ का फायदा उठाकर फरार

लेकिन इसी बीच अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। घटना के बाद बरारी थाना पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

दवाई नहीं, चोरी थी मकसद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी के साथ अस्पताल के दवाई काउंटर के पास खड़ा था। दिखावा दवाई लेने का था, लेकिन असली मकसद चोरी करना था।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…