भागलपुर के सुल्तानगंज में युवक की पीट-पीटकर हत्या; घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त

भागलपुर जिले से अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। अपराधियों ने हत्या के बाद शव को पास के गड्ढे में फेंक दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी। इस घटना कि जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंची।वहीं पुलिस ने कागजी करवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारका महाविद्यालय के समीप रेलवे फाटक के पास का है। मृतक की पहचान मंटू मांझी के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक की मां मख्या देवी और साला मैनी मांझी ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात गांव के धर्मेन्द्र यादव एंव इनके दोस्त सकलदेव कुमार घर पर आकर मंजु मांझी को बुलाकर अपने साथ ले गए थे|

देर रात तक घर वापस नहीं आने पर सुबह ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि मुरारका कालेज के समिप रेलवे फाटक के पास मंटू मांझी को पीट पीटकर हत्या कर एक गड्ढे में फेंक दिया गया है| साथ ही स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी।

इस घटना कि जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने कागजी करवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत लिया है।वहीं हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी में जुट गई है।वहीं इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष ने कहा

मामले में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उसके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *