भागलपुर के फौजदारी गांव में युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान

भागलपुर पीरपैंती प्रखंड के सलेमपुर पंचायत के फौजदारी गांव में बुधवार की रात एक 45 वर्षीय युवक की घर में गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। साथ ही पुलिस जांच कर रही है।

मृतक की पहचान गांव के किसान अनिल यादव पिता स्व. अनूपलाल यादव के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना से अवर निरीक्षक राहुल कुमार और संजय महाराज भी पुलिस बलों के साथ पहुंचे। पुलिस को घटना स्थल से एक देसी कट्टा और खोखा भी मिला है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या कर ली है।

वहीं एसडीपीओ कहलगांव 2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने भी बताया कि घटना सेल्फ शूट का है। फिर भी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। देर रात शव को पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई थी। अवर निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी ने आवेदन दिया है कि उसके पति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

  • Related Posts

    टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत! परवती में बंद कमरे में मिली लाश; किताबों के बीच खामोश हो गया ‘अंबो’ का लाल, कमरे में मिले उल्टी के निशान

    HIGHLIGHTS: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में…

    Continue reading
    दहेज की ‘बलि’ चढ़ी पटना DM के ड्राइवर की बेटी! भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; बेड पर पड़ी मिली लाश, पति और सास गिरफ्तार

    HIGHLIGHTS: बहादुरपुर में ‘दहेज दानवों’…

    Continue reading