भागलपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

भागलपुर | Bihar News – जिले के घोंघा थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


मृतक की पहचान

मृतक की पहचान जमसी गांव निवासी रोशन सिंह (26 वर्ष) पुत्र सत्येंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोशन अपने रिश्तेदार के यहां से लौटकर घर आ रहे थे। इसी दौरान NH-80 पर ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही घोंघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि रोशन की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने कहा कि रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।


ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने प्रशासन से सड़क हादसों पर रोक लगाने और लापरवाह वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


  • ये भी पढ़े..

    पटना मेट्रो निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बेली रोड पर बढ़ेगी घेराबंदी; ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…