ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के नाम पर 95 हजार की ठगी, ऑर्डर कैंसिल कराने के झांसे में फंसा बरारी का युवक

भागलपुर। ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच साइबर ठगों का जाल भी तेजी से फैलता जा रहा है। ताजा मामला इलाके से सामने आया है, जहां हगीज का ऑर्डर कैंसिल करने और नया ऑर्डर प्लेस कराने के नाम पर एक युवक से 95 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। इस मामले को लेकर पीड़ित ने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित बिनोद कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के माध्यम से हगीज का ऑर्डर किया था। कुछ समय बाद उन्होंने ऐप से जुड़े कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि डिलीवरी ब्वॉय ने उनका ऑर्डर कैंसिल कर दिया है।

नया ऑर्डर कराने का झांसा
पीड़ित के अनुसार, कस्टमर केयर से बात करने वाले शख्स ने कहा कि नया ऑर्डर प्लेस करना होगा, जो एक दिन के अंदर डिलीवर हो जाएगा। इसी दौरान आरोपी ने बिनोद से मोबाइल पर बैलेंस चेक करने को कहा। जैसे ही बिनोद ने बताए गए निर्देशों का पालन किया, उनके खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल 95 हजार रुपये कट गए

राशि कटने के तुरंत बाद आरोपी का मोबाइल फोन बंद हो गया। ठगी का अहसास होते ही बिनोद ने बरारी थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस कर रही जांच, साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह साइबर ठगी का मामला है और मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजैक्शन व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या कस्टमर केयर के नाम पर आए फोन पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी या बैलेंस से जुड़ी जानकारी साझा न करें। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान केवल आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में कृषि स्टार्टअप और एग्री-टेक को मिलेगा बढ़ावा, आम, केला और शहद उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का फोकस

    Share Add as a preferred…

    बिहार में कौशल विकास को मिलेगा बड़ा विस्तार, 25 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय

    Share Add as a preferred…