भागलपुर के मिरजान में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजान रोड में रहने वाले 25 वर्षीय युवक मिट्ठू उर्फ विकास की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ वहां रहता था।

शुक्रवार को उसके रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक की मां रंजू देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनका बेटा रांची से परीक्षा देने के बाद लौटा था। उसी दिन से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार को रांची से लौटने के बाद मिट्ठू ने नाश्ता किया और उसके बाद उल्टी हो गई। उल्टी होने के बाद तबीयत बिगड़ी और बेहोश हो गया। उसकी मां उसे बेहोश मानकर ही घरेलू उपचार और सेवा करती रही।

शुक्रवार को अन्य रिश्तेदार पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी और शरीर भी खराब हो रहा था।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर में भव्य ओरल कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन, देशभर के दंत विशेषज्ञ जुटे, तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प

    Continue reading
    सांसद अजय कुमार मंडल ने बिहार के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री से की मुलाकात, विक्रमशिला यूनिवर्सिटी से लेकर रेल डिवीजन तक कई बड़े मुद्दे उठाए

    Continue reading