सारण में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सारण। जिले के कोपा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन गांव निवासी शशि कपूर का 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु सिंह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान कोपा थाना क्षेत्र के पियानो पोखरा के पास मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अचानक हुए इस हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छा गया है। परिजन लगातार रो-रोकर बेहाल हैं और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…