डूबने से युवक की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम

एम्बुलेंस चालक पर जबरन ₹2700 लेने का आरोप, मुखिया प्रतिनिधि ने दिए ₹3000

भागलपुर/सुल्तानगंज, 28 अगस्त।सुल्तानगंज प्रखंड के गनगनिया पंचायत के फतेहपुर गांव निवासी सुभाष मांझी (35 वर्ष) की गुरुवार सुबह फतेहपुर पुल में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।

परिजनों का आक्रोश

पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया तो परिजनों ने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस चालक ने जबरन ₹2700 वसूले। इसको लेकर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए घंटों सड़क जाम कर दिया।

मौके पर हस्तक्षेप से टूटा जाम

ग्रामीणों का कहना था कि मृतक गरीब परिवार से था और उसे सरकारी सहायता मिलनी चाहिए। इसी दौरान गनगनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामजी मंडल मौके पर पहुंचे और परिजनों को ₹3000 की राशि देकर सड़क जाम समाप्त कराया।

प्रशासन की ओर से आश्वासन

सीओ रवि कुमार और बीडीओ संजय कुमार से दूरभाष पर हुई बातचीत के बाद परिजनों को आश्वासन दिया गया कि सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन मद से ₹4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

मौके पर मौजूद

घटना के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने एम्बुलेंस चालक पर कार्रवाई की मांग की।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading