मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; हादसा देख सिहर उठे लोग

बिहार के नवादा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल यहां एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की जान चली गई। वहीं इस भयानक सड़क हादसे को देख लोग दहल गए।

तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रोह प्रखंड के रूपौ रोड की है। मृतक महिला की पहचान रूपौ गांव निवासी फुलवा देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक महिला हर रोज की तरह सुबह की सैर पर निकली हुई थी, इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और वहीं महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

इधर, स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • Related Posts

    भागलपुर के शंकर धाम में महाशिवरात्रि की धूम: बाबा का होगा भव्य श्रृंगार और रुद्राभिषेक; भूत-प्रेत की टोली के साथ निकलेगी अनोखी बारात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *