सारण में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, नहीं हो सकी पहचान; जांच जुटी में पुलिस

बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी-थावे रेलखंड के मशरक स्टेशन के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

मशरक जंक्शन राजकीय रेल थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिसई गांव के समीप रेलवे लाइन पर एक अज्ञात महिला का शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल थाना पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक महिला की उम्र करीब 60 वर्ष है।

सूत्रो ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

  • Related Posts

    प्रतापगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड: पूर्व प्रधान की साजिश के तहत हत्या, प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग बना वजह

    प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) | सोमवार,…

    Continue reading
    स्टेज विवाद में फंसे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, महिला आयोग ने लिया संज्ञान; एक्ट्रेस अंजलि राघव की शिकायत से बढ़ी मुश्किलें

    नई दिल्ली | सोमवार, 23…

    Continue reading