अंतिम सोमवारी पर बाबा वैद्यनाथ दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

देवघर, 4 अगस्त 2025बाबा बैद्यनाथ धाम में राजकीय श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी को लेकर आस्था अपने चरम पर है। लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबाधाम पहुँचकर जलार्पण किया। अनुमान है कि सोमवार को तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे, जिससे पूरी बाबा नगरी भक्तिमय माहौल में डूबी हुई है।

रात से ही लगी कतारें, श्रद्धालुओं में उत्साह

श्रद्धालु शनिवार की रात से ही कतार में लग गए थे। कई लोगों ने सफर पूरा कर सीधे मंदिर परिसर की ओर रुख किया। चारों दिशाओं से आए श्रद्धालु ‘बोल बम’ का जयघोष करते हुए बाबा के दर्शन को आतुर दिखे।

चौबीसवें दिन ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

रविवार, जो श्रावणी मेले का 24वां दिन था, उसमें करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। हालांकि, अंतिम आंकड़ा रात तक जारी किया जाएगा।

सुगम दर्शन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रशासन द्वारा सुगम जलार्पण व्यवस्था और त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। मंदिर के बाहर से लेकर गर्भगृह तक सीसीटीवी कैमरे, महिला व पुरुष सुरक्षा कर्मी, दंडाधिकारी, मेडिकल टीम और स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।

कांवरियों में दिखा अद्भुत उत्साह

श्रद्धालुओं और कांवरियों में मेले को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। बोल बम, हर हर महादेव के नारों से पूरा देवघर गूंज उठा है। मंदिर प्रांगण, श्रद्धालु पथ, जलस्रोत स्थल और धर्मशालाओं में भारी भीड़ देखी जा रही है।


राजकीय श्रावणी मेला-2025 का यह समापन सप्ताह बाबा भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। अंतिम सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धा का यह महासैलाब एक बार फिर देवघर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर गया।


 

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला के लिए बड़हनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर और सुल्तानगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 19 जुलाई 2026, रविवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *