
भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जहां एक ओर भीड़ उमड़ रही थी, वहीं दूसरी ओर एक दृश्य ऐसा दिखा जिसने हर किसी को चौंका दिया।
गोपालपुर विधानसभा के रहने वाले प्रकाश मंडल—जो पहचान से चाय वाले, लेकिन फेमस बकरा वाले—अपने साथ पूरा बकरा लेकर सभा स्थल पहुँच गए!
सुबह से ही हवाई अड्डा मैदान में उमड़ी भीड़ में यह अनोखा नज़ारा देखते ही लोग मोबाइल निकालकर फोटो–वीडियो बनाने लगे।
प्रकाश मंडल ने बताया—
“हम मोदी जी के बहुत बड़े फैन हैं… और मेरा बकरा भी! बस चाहत है कि मोदी जी एक बार इसे देख लें।”
उन्होंने हंसते हुए कहा—
“मैं रोज इस बकरे को मोदी जी का भाषण सुनाता हूँ… ये भी पूरा भक्त है!”
मैदान में मौजूद लोग यह सुनकर हंस पड़े और यह अनोखा दृश्य चर्चा का केंद्र बन गया।
कई लोग कहते दिखे—“भागलपुर में पहली बार किसी समर्थक को बकरे के साथ मोदी सभा में आते देखा है!”
मैदान में मोदी-मोदी के नारे, प्रशासन अलर्ट
- सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी
- सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
- एसपीजी और पुलिस की बहुस्तरीय तैनाती
- राजनीतिक कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर
प्रधानमंत्री की सभा को लेकर भागलपुर में जबरदस्त जोश और रोमांच देखने को मिला। लेकिन भीड़ के बीच बकरा लेकर आए इस समर्थक ने माहौल में हास्य और चहल-पहल भी घोल दी।


