बिहार में प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

पटना, 13 अगस्त 2025 – बिहार राज्य में प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 12 और 13 अगस्त 2025 को तारामंडल सभागार, पटना में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N), गुजरात एवं बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (बिरसेक) ने संयुक्त रूप से किया।

गौरतलब है कि योजना के तहत उद्योग विभाग को नोडल विभाग तथा बिरसेक, पटना को तकनीकी नोडल एजेंसी नामित किया गया है। 11 अगस्त 2025 को BISAG-N टीम, गुजरात एवं दिल्ली केंद्र के विशेषज्ञों ने बिरसेक के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के क्रियान्वयन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यशाला में कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन, पर्यावरण एवं वन, खान एवं भूविज्ञान, योजना एवं विकास, लघु जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, राजस्व एवं भूमि सुधार, सड़क निर्माण, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, उद्योग, पर्यटन, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा आदि विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित सत्रों में प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान पोर्टल के माध्यम से परियोजनाओं को न्यूनतम समय में पूर्ण करने की तकनीक, तथा Geo Referenced Data जैसे— लोकेशन, भूमि उपयोग, जल स्रोत, परिवहन नेटवर्क और बस्तियों का आकलन करने का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के समापन पर अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से विभिन्न विभागों में चल रही योजनाओं में तेजी आएगी और पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं के माध्यम से विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे परियोजनाओं के समयबद्ध और कुशल क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।


 

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading