भागलपुर में कल से दो दिवसीय वेब मीडिया समागम–2025, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

भागलपुर।अंग प्रदेश की धरती भागलपुर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। शहर में 27 और 28 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय वेब मीडिया समागम–2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन (WJAI) के 7वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर हो रहा है, जिसमें देशभर से वेब और डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े दिग्गजों का महाजुटान देखने को मिलेगा।

समागम का उद्घाटन शनिवार सुबह बिहार के उप मुख्यमंत्री करेंगे, जिससे इस आयोजन को विशेष गरिमा और महत्व मिल गया है।

वेब और डिजिटल पत्रकारिता पर होगा मंथन
दो दिनों तक चलने वाले इस समागम में डिजिटल और वेब पत्रकारिता की बदलती भूमिका, मीडिया की विश्वसनीयता, तकनीकी नवाचारों का प्रभाव, सोशल मीडिया की चुनौतियां और संभावनाएं जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। आयोजन के दौरान गोष्ठियां, संवाद सत्र और विचार-विमर्श के माध्यम से वेब मीडिया के वर्तमान और भविष्य की दिशा पर मंथन होगा।

इस मंच पर देश-प्रदेश से आए वरिष्ठ पत्रकार, वेब मीडिया विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां अपने अनुभव और विचार साझा करेंगी।

वेब पत्रकारिता को सशक्त बनाने का उद्देश्य
WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अंग प्रदेश की पावन भूमि भागलपुर में इस समागम का मुख्य उद्देश्य वेब पत्रकारिता को सशक्त बनाना, पत्रकारों के अधिकारों और जिम्मेदारियों पर गंभीर संवाद करना तथा बदलते मीडिया परिदृश्य में नैतिक, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में वेब मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ रही है, ऐसे में उसकी विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर यह समागम बेहद जरूरी है।

कई दिग्गज पत्रकार होंगे शामिल
इस समागम में पत्रकारिता जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। इनमें प्रमुख रूप से विधान पार्षद , भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक एवं माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा वर्तमान आचार्य , न्यूज-18 ग्रुप एडिटर , सीनियर एडिटर बिहार-झारखंड , दैनिक भास्कर के स्टेट हेड , बिहार आजतक के कंसल्टिंग एडिटर , वरिष्ठ पत्रकार , टीवी9 के एक्जीक्यूटिव एडिटर , न्यूज नेशन के एक्जीक्यूटिव एडिटर , न्यूज-18 जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के एडिटर , अमर उजाला बिहार के संपादक , इंडियन एक्सप्रेस के सीनियर असिस्टेंट एडिटर , न्यूज-18 बिहार-झारखंड के इनपुट एडिटर , जी बिहार-झारखंड के संपादक , पंजाब केसरी डिजिटल बिहार के सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार और विचारक शामिल होंगे।

उत्कृष्ट पत्रकारों का होगा सम्मान
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर भागलपुर में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों का कहना है कि यह समागम न केवल भागलपुर बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। इससे वेब मीडिया को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और नई दिशा मिलने की उम्मीद है। दो दिवसीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और आम लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts