भागलपुर के ज़ीरोमाईल चौक पर हाईवा ने उड़ाए टोटो के परखचेे, चालक की मौत

भागलपुर। रविवार की देर रात जीरोमाइल गोलंबर पर रांग साइड ने निकल रहे टोटो के परखचे हाईवा ने उड़ा दिए। टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो का अगला हिस्सा उड़ गया और चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मायागंज अस्पताल लेकर चली गई। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम होगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ई-रिक्शा चालक गोलंबर को उल्टे साइड से टर्न लेते हुए विक्रमशिला पुल की तरफ जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा की ओर से आ रहे वाहन ने पहले उसे टक्कर मारी, फिर तेज रफ्तार से पीछे से आ रहा हाईवा उसे टक्कर मारते हुए निकल गया।

इस बाबत जीरोमाइल थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटना के बाद सबौर की ओर से आने वाली वाहनों को रोक दिया गया था। करीब आधे घंटे तक वाहन रुक होने के बाद उन्हें फिर जाने की अनुमति मिली।

  • ये भी पढ़े..

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *