
आरा/पटना, 24 दिसंबर 2025।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के (सीबीसी), पटना द्वारा महाराजा महाविद्यालय, आरा के प्रांगण में बुधवार से तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 24 से 26 दिसंबर तक ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन सह युवा रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री ने किया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और आमजन उपस्थित रहे।
लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य
इस अवसर पर सीबीसी, पटना के कार्यालय प्रमुख ने कहा कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत @2047’ का सपना तभी साकार होगा, जब आम नागरिक योजनाओं से जुड़कर सशक्त बनेंगे।
प्रतिदिन मिलेंगी ऑनस्पॉट सेवाएं
तीन दिवसीय इस जागरूकता अभियान के दौरान डाक विभाग की ओर से प्रतिदिन आधार सुधार, डाक बीमा समेत अन्य सेवाएं ऑनस्पॉट उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही प्रदर्शनी के माध्यम से देश के विकास, सरकारी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को चित्रों के जरिए दर्शाया जा रहा है।
कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव , पद्मश्री से सम्मानित , राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित , बिहार महादलित आयोग के पूर्व अध्यक्ष , आरा डाक अधीक्षक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने किया। इस दौरान विभाग के नवल किशोर झा, राजू कुमार, राकेश कुमार सहित लोक सांस्कृतिक कलाकार और अन्य विभागीय कर्मी भी मौजूद रहे।
तीन दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम छात्रों और आम लोगों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।


