भागलपुर स्टेशन पर मठिया चोरी करते पकड़ा गया चोर, यात्रियों ने जमकर धुना

भागलपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब भीड़ ने एक जेबकतरे को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि चोर ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए एक बच्चे के हाथ से चांदी का मठिया छीनने की कोशिश की।

जैसे ही बच्चे ने शोर मचाया, यात्रियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को दबोच लिया और मौके पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। प्लेटफॉर्म पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

इसके बाद यात्रियों ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया


फिलहाल पुलिस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


स्टेशन पर जेबकतरों की धमाचौकड़ी

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आए दिन जेबकतरे और छोटे अपराधियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। भीड़ के समय ये गिरोह सक्रिय हो जाते हैं और मौका मिलते ही यात्रियों का सामान लेकर फरार हो जाते हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…