बिहार में कार्यरत उत्तरप्रदेश निवासी शिक्षिका 5 पांच दिन से लापता

बिहार में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में कार्यरत उत्तरप्रदेश की एक शिक्षिका पिछले 5 दिन से कथित रूप से लापता है।

कैमूर पुलिस द्वारा मंगलवार देर रात्रि जारी एक बयान के अनुसार, कुदरा थाना अंतर्गत घटांव गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत 25 वर्षीय अनीता यादव 23 अगस्त से लापता है। कैमूर पुलिस ने उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सोनारी गांव की रहने वाली अनीता की तस्वीर जारी की और आमजन से उसकी तलाश में मदद करने की अपील की। पुलिस ने अनीता के भाई रमेश यादव की शिकायत पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की।

रमेश यादव के अनुसार, उसकी बहन अनीता यादव कुदरा में एक किराए के मकान में रहती है और वह 23 अगस्त को मकान मालिक को बताकर स्कूल के लिए निकली थी लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। रमेश यादव ने अपनी बहन के अपहरण की आशंका जताई है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…