सड़क हादसे में घायल हुए नाथनगर थाने के दारोगा,विवि थाना क्षेत्र में दुर्घटना, कॉलर बोन टूटी

भागलपुर।नाथनगर थाना में पदस्थापित दारोगा विनोद कुमार विवि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे में उनके कॉलर के पास की हड्डी (कॉलर बोन) टूटने की बात सामने आई है।

घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।


खतरे से बाहर, हालत स्थिर

इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि दारोगा विनोद कुमार की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। फिलहाल उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

हादसा कैसे हुआ, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading