नाथनगर में चारा लाने गए छात्र को वाहन ने रौंदा,मौत

नाथनगर। मधुसूदनपुर के गोविंदपुर मोड़ के आगे राजेंद्र स्थान के पास शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब पशुचारा लाने जा रहे कक्षा छह के छात्र को एक वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भतोड़िया के पूरब टोला निवासी दिलीप यादव का 14 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार था। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली और जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत कराया। नाथनगर सीओ रजनीश कुमार ने परिजनों को उचित मुआवजा देने का भरोसा दिया। मृतक के चचेरे भाई विभूति कुमार ने बताया कि आनंद चारा लाने बहियार गया था। थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। वाहन और चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *