स्वीप के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने लिया संकल्प — 11 नवंबर को हर हाल में करेंगे मतदान

भागलपुर, 11 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत शनिवार को भागलपुर के सैंडिश पार्क मैदान में भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों के बीच मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी (स्वीप) प्रदीप कुमार सिंह ने उपस्थित खिलाड़ियों से अपील की कि वे 11 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और अपने परिवार, मित्रों व आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

श्री सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा हथियार वोट है, और हर मतदाता का वोट एक जिम्मेदारी के साथ-साथ गर्व का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा — “युवाओं की भागीदारी से ही सशक्त और पारदर्शी लोकतंत्र का निर्माण संभव है।”

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। खेल के माध्यम से मतदान का संदेश देने की इस अनूठी पहल को लोगों ने सराहा। मैदान में उत्साह का माहौल रहा, और सभी ने एकजुट होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और खिलाड़ियों ने मतदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली। आयोजन के दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान” और “हर वोट की ताकत, लोकतंत्र की ताकत” जैसे नारे गूंजते रहे।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading