कुरसेला स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास निजी अस्पताल के चालक ने ट्रेन से कटकर दी जान

भागलपुर। नवगछिया जीआरपी थाना अंतर्गत कुरसेला स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास एक युवक का शव जीआरपी ने बरामद किया है। युवक के पॉकेट से आधार कार्ड और मोबाइल व एक लिखा हुआ कागज पुलिस ने बरामद किया। जीआरपी द्वारा मृतक के परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। इसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कई तरह की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी।

जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि युवक की पहचान पूर्णिया जिले के रूपौली थाना अंतर्गत छर्रापट्टी निवासी नेपाली कुमार, पिता नन्हकू मंडल के रूप में की गई। नेपाली कुमार भागलपुर के निजी अस्पताल में चालक का काम करता था। पिछले तीन दिनों से बिना कुछ कहे घर से वह निकल गया था।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर नित्यानंद राय के सीएम बनने का चर्चा तेज़

    Share Add as a preferred…

    Continue reading