मुंगेर के तारापुर में 6.77 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड: सम्राट चौधरी

पटना, 29 सितंबर 2025।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मुंगेर जिले के तारापुर में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए सरकार ने 6 करोड़ 77 लाख रुपये (677 लाख) की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ई-टेंडरिंग से होगा काम, बुडको को मिली जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि इस योजना का कार्यान्वयन ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा और इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी बुडको (बिहार अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) को दी गई है। बस स्टैंड बनने के बाद तारापुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी।

परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगातार सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने पर काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि –

  • राज्य परिवहन विभाग बसों को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
  • महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा चलाई जा रही है।
  • युवाओं को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत वाहन खरीदने में सहायता मिल रही है, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

यात्रियों को पहले ही मिली है बड़ी राहत

सम्राट चौधरी ने बताया कि हाल ही में सरकार ने त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत देने के लिए 24 करोड़ 06 लाख रुपये की मंजूरी दी, ताकि बस किराए में छूट मिल सके। अब तारापुर में आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण की स्वीकृति भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…