डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 18.70 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भागलपुर। डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 18 लाख 70 हजार रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को भागलपुर साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पटोरी निवासी अविनाश कुमार के रूप में हुई है।

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला निवासी रत्ना गुप्ता द्वारा दर्ज कराए गए केस के आधार पर सामने आया।

‘नेशनल सीक्रेट डिपार्टमेंट’ का डर, मुंबई पुलिस बनकर दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि 4 जनवरी को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को “नेशनल सीक्रेट डिपार्टमेंट” और मुंबई पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि आप और संजय मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं और आपकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

इसके बाद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए डिजिटल अरेस्ट कर लिया और गिरफ्तारी का भय दिखाकर 5 और 6 जनवरी को उनके पति के खाते से दो अलग-अलग खातों में 9 लाख और 9.70 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।

घर से बाहर निकलने पर रोक, बच्चों को उठवा लेने की धमकी
आरोपी ने महिला और उसके पति को घर से बाहर जाने से मना किया, व्हाट्सएप पर बांड मंगवाया, हस्ताक्षर कराए और आधार कार्ड की कॉपी भी ले ली। इतना ही नहीं, बेटा-बेटी को उठवा लेने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

डर के कारण पीड़ित दंपती ने मोबाइल का इंटरनेट तक बंद कर दिया था, क्योंकि वाई-फाई से कनेक्ट होते ही साइबर अपराधियों का वीडियो कॉल आने लगता था।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के पास से 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी उजागर किए हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
मामले के खुलासे के लिए एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई शिव कुमार सुमन, एसआई रितु कुमारी, सिपाही सुभाष और दीपक कुमार महतो शामिल थे।

पुलिस की अपील
साइबर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट जैसी किसी भी धमकी से न घबराएं और इस तरह के कॉल आने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

  • Related Posts

    रिश्तों का ‘खून’! 6 साल की बहन से 9वीं के भाई ने की दरिंदगी; पेट दर्द ने खोला खौफनाक राज, दहला देगा राजकोट का ये मामला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading