नवादा में लव मैरिज का खौफनाक अंत: 2 साल पहले की थी शादी, अब विवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वाले बोले- सल्फास देकर मारा

नवादा | जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढिबरी गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान ढिबरी निवासी पिंटू रविदास की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। यह मौत इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि शोभा ने महज 2 साल पहले ही पिंटू से प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था।

“दहेज मांग रहे थे, नहीं दिया तो मार डाला”

​मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है।

  • आरोप: परिजनों ने बताया कि शादी के वक्त दान-दहेज दिया गया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से ससुराल वाले मायके से और पैसे लाने का दबाव बना रहे थे।
  • प्रताड़ना: उनका कहना है कि शोभा को पिछले एक हफ्ते से काफी प्रताड़ित किया जा रहा था। अक्सर पति-पत्नी में नोक-झोंक होती थी।
  • जहर: परिजनों का आरोप है कि कल देर रात ससुराल वालों ने उसे सल्फास की गोली खिलाकर मार डाला।

ससुराल वाले घर छोड़कर फरार

​घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं, जिससे शक गहरा गया है।

  • पुलिस कार्रवाई: सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
  • जांच: पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…