शराब के नशे में जमकर नौटंकी! दिवाली के दिन नहीं मिला दारू तो शराब दुकान में लगा दिया आग

देशभर में जब सभी लोग दिवाली मना रहे थे उसी वक्त एक शराबी शराब के नशे में जमकर नौटंकी कर रहा था. बताया जाता है कि दीपावली की संध्या से पहले वह अपना मूड बनाने के लिए वाइन शॉप पर शराब खरीदने पहुंचा. दुकानदार ने शराब देने से इनकार किया तो पहले उसने शराब दुकान में आग लगा दी फिर दुकान दार को भी पेट्रोल छिड़क कर जलाने लगा. पूरा मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का बताया जाता है.

आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब खरीदने वाइन शॉप पर पहुंचा तो दुकानदार ने उसे शराब देने से इनकार कर दिया जिस कारण वह गुस्सा गया. गिरफ्तार आरोपी का नाम मधु बताया जाता है.

वही दुकानदार ने बताया कि आरोपी दीपावली से एक दिन पहले उसके दुकान पर शराब खरीदने पहुंचा, उस समय दुकान बंद हो चुका था इस कारण उसे शराब देने से मना किया गया. इसके बाद वह दीपावली की संध्या पर एक बार फिर से आ धमका और गाली गलौज करने लगा.

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 22 जुलाई 2026, बुधवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *