भागलपुर का एक मोहल्ला जहां के लोगों ने अपनी रक्षा के लिए खुद उठा ली लाठी

अब मोहल्ले के लोगों को पुलिस पर से भरोसा टूटा अब मोहल्ले बासी खुद करेंगे मोहल्ले की सुरक्षा

जिले में एक ऐसा भी गांव जहां खुद मोहल्ले वासी चोरों से निपटने के लिए थामे लाठी

भागलपुर जिले में एक ऐसा मोहल्ला जहां चोरों के आतंक से मोहल्ले वासी परेशान हैं।मामला भागलपुर जिले के बवरगंज थाना व लोदीपुर थाना क्षेत्र का है। दोनों थाना क्षेत्र के बीच वारसलीगंज मोहल्ले में लगभग 1 साल से चोरों के आतंक से लोग परेशान हैं।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की दुर्गा पूजा के समीप से 8-10 की संख्या में चोर मोहल्ले में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। चोरों के कई तरह के हथियार होने के कारण मोहल्ले वाले चोरों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

थाना को सूचना देने पर थानेदार द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती। थक हार कर मोहल्लेवासी खुद हाथ में डंडा लेकर रात्रि गस्ती में तैनात रहते हैं और अपने घर परिवार की सुरक्षा खुद कर रहे हैं।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *