बापू टॉवर के आउटरीच कार्यक्रम के तहत बी.डी. कॉलेज में ‘महात्मा गांधी का छात्र जीवन’ विषय पर व्याख्यान

पटना, 25 सितंबर: बापू टॉवर के आउटरीच कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बी.डी. कॉलेज में “महात्मा गांधी का छात्र जीवन” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या रत्ना अमृत ने किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा:
बापू टॉवर के उप-निदेशक ललित कुमार सिंह ने छात्रों को बापू टॉवर की परिकल्पना और संस्थान की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, जगजीवन राम शोध संस्थान के पूर्व निदेशक नरेंद्र पाठक ने महात्मा गांधी के छात्र जीवन और उनके अनुभवों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने लंदन में अध्ययन, अफ्रीका प्रवास और स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीजी की भूमिका के क्रमिक इतिहास को छात्रों के सामने रखा। पाठक ने यह भी रेखांकित किया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और गांधीजी जीवनभर विद्यार्थी बने रहे। उन्होंने छात्रों को महात्मा गांधी की किताब सत्य के साथ मेरे प्रयोग और लुई फिशर की गांधी की जीवनी पढ़ने की सलाह दी।

मुख्य अतिथि और प्रेरणा:
मुख्य अतिथि बीडी कॉलेज मीठापुर की प्राचार्या रत्ना अमृत ने छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने भी महात्मा गांधी के आदर्शों और जीवन पर रोचक ढंग से छात्रों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन बी.डी. कॉलेज के प्राध्यापक विशाल विजय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापक नीतू तिवारी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बापू टावर के पदाधिकारी, कर्मचारी, कॉलेज के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    होली और रमजान एक साथ: बिहार में 30 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात, डीजीपी की शांति की अपील

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए उम्मीदवारों की सूची में उपेंद्र कुशवाहा का नाम तय, पांचवीं सीट पर मुकाबला तय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading