कश्मीर में बिहार के बांका निवासी मजदूर को गोलियों से छलनी कर मारा

श्रीनगर/बांका। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को एक प्रवासी मजदूर का गोलियों से छलनी शव मिला। अफसरों ने बताया कि शव की पहचान बिहार के बांका स्थित शंभूगंज प्रखंड के कैथा गांव के रहने वाले अशोक चौहान के रूप में की गई। उसका शव कश्मीर में जैनापुरा के वाची इलाके से बरामद किया गया। वह अनंतनाग के संगम इलाके में रहता था।

चौहान के एक सहकर्मी ने बताया कि वह किराये के अपने कमरे से सुबह सात बजे निकला था। जब वह कुछ देर तक वापस नहीं आया, तो उसे ढूंढ़ने गए। उसे फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला। फिर उसका शव मिला। अधिकारियों ने बताया कि शव को अस्पताल ले जाया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, जेनपोरा के वनडाना मल्हौरा में सुबह नौ बजे स्थानीय लोगों ने सड़क के पास झाडि़यों में एक शव देखा। उन्होंने उसी समय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो मृतक के शरीर पर गोलियों के दो निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

अशोक चौहान के रूप में हुई मृतक की पहचान

मृतक की पहचान अशोक चौहान निवासी काठिया जिला बांका, बिहार के रूप में हुई है। वह जेनपोरा से कुछ दूरी पर अरवनी संगम में रहता था। पेशे से श्रमिक अशोक के साथियों ने बताया कि सुबह साढ़े सात-आठ बजे उसे एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे कथित तौर पर मक्की की कटाई के लिए बुलाया था।

वह कटाई वाली मक्की के खेत देखने निकला था और उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। उसी समय उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच पता चला कि वनडाना मल्हौरा में उसका शव देखा गया है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अशोक की जिस तरह से हत्या हुई है, उसे आतंकी वारदात कहा जा सकता है, लेकिन उसे फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुलाना और फिर उसका शव मिलना कई सवाल पैदा करता है। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

घटनास्थल का एफएसएल टीम ने भी मुआयना किया है। उसने भी वहां से कुछ सुराग जांच के लिए जमा किए हैं। संदिग्ध तत्वों की भी निशानदेही कर पूछताछ के लिए तलब किया है। उसके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी जानकारी के लिए उनके साथ सहयोग करें।

इस वर्ष हुए हमले

  • 8 अप्रैल: शोपियां के पदपावन इलाके में आतंकी हमले में दिल्ली का एक टैक्सीचालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ।
  • 17अप्रैल: जबलीपोरा, बिजबेहाड़ा अनंतनाग में बिहार के राजा शाह को आतंकियों ने मौत के घाट उतारा।
  • 18 मई: यन्नर पहलगाम में आतंकी हमले में जयपुर निवासी तबरेजऔर उसकी पत्नी फराह खान आतंकी हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए।
  • Related Posts

    बिहार में 7 किलो अफीम का दूध बरामद, राजस्थान-झारखंड के तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading