बिहार में AXIS बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, धुआं निकलते देख लोगों में मची अफरा-तफरी

बिहार में मधुबनी जिले के आरएस थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक्सिस बैंक की शाखा में भीषण आग (Fire in Axis Bank) लग गई। वहीं बैंक के अंदर से धुआं निकलते देख लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में लगभग 5 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

शॉट सर्किट के कारण लगी आग 
जानकारी के अनुसार, घटना आरएस थाना क्षेत्र के नवटोल इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण शॉट सर्किट हो सकता है। दरअसल, बैंक शाखा रविवार को बंद थी। इस बीच स्थानीय लोगों ने देखा कि बैंक के धुंआ निकल रहा है। आनन-फानन में लोगों ने इसकी जानकारी बैंक कर्मचारियों और स्थानीय थाना को दी। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी घटना की सूचना दी गई।

लगभग आधे घंटे बाद दमकल और बैंक कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। बैंक कर्मचारियों के अनुसार, आग लगने से लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बैंक शाखा के प्रबंधक अमित कुमार झा ने बताया कि इस हादसे में तीन कंप्यूटर सेट, कुर्सियां, टेबल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *