माघी पूर्णिमा पर अमृत स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, CM योगी खुद 4 बजे से कर रहें मॉनिटरिंग

महाकुंभ  में माघी पूर्णिमा का अमृत  स्नान जारी है। ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा है।  श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी में लगा रहे हैं। अब तक 65 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। आज के अमृत स्नान के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोक दी गई है और प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट के लिए विशेष रणनीति तैयार की है।  माघी पूर्णिमा के अमृत स्नान के मद्देनजर प्रशासन ने मेला क्षेत्र में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है।

अब मेला क्षेत्र समेत पूरे शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। कल्पवासियों के भी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के वाहन मेला क्षेत्र चलेंगे। साथ ही VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। वहीं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों और एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा गया है। माघी पूर्णिमा पर लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के विभिन्न घाटों पर स्नान करने का अनुमान है।

  • Related Posts

    बेतिया में पंचायत बनी मौत का कारण: 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, 8 आरोपी नामजद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: NBPDCL के कार्यपालक अभियंता के 7 ठिकानों पर EOU की रेड

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *