173 करोड़ से बनेगा बिहार पुलिस का हाईटेक डाटा सेंटर-डायल 112 और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के लिए बनेगा 7 मंजिला आधुनिक भवन

पटना।बिहार में पुलिस व्यवस्था को हाईटेक और आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गृह विभाग ने पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र में डायल 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के लिए स्थायी भवन के निर्माण को स्वीकृति दे दी है।

इस बहुमंजिला भवन पर करीब 172.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को दी।


7 मंजिला होगा हाईटेक पुलिस भवन

गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित भवन ग्राउंड फ्लोर सहित सात तल्लों का होगा।
इसमें डायल 112 का कंट्रोल रूम, पुलिस डाटा सेंटर, सर्वर रूम, मॉनिटरिंग यूनिट, ट्रेनिंग और प्रशासनिक कार्यालयों की सुविधा होगी।

निर्माण राशि में फर्नीचर, तकनीकी उपकरण और आधारभूत संरचना भी शामिल रहेगी।


कानून व्यवस्था होगी और मजबूत

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा—

“मजबूत और आधुनिक पुलिस भवन न केवल प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाएंगे, बल्कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण भी देंगे। इससे कानून व्यवस्था के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी।”


डायल 112 को मिलेगी नई ताकत

इस भवन के बनने से

  • आपातकालीन कॉल का तेज रिस्पॉन्स,
  • पूरे राज्य की डिजिटल निगरानी,
  • अपराध विश्लेषण और डाटा मैनेजमेंट
    और अधिक प्रभावी हो जाएगा।

राज्य सरकार का मानना है कि यह परियोजना बिहार पुलिस को तकनीकी रूप से एक नए स्तर पर ले जाएगी।


  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…