विश्व योग दिवस पर भागलपुर में होगा भव्य योग महोत्सव, योग गुरु धीरज देंगे मार्गदर्शन

भागलपुर।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वशिष्ठ योग आश्रम द्वारा पूरे देशभर में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में 21 जून को प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक योग सत्र आयोजित होगा।

इस विशेष आयोजन में स्वयं योग गुरु धीरज उपस्थित रहेंगे और योग साधकों को प्राचीन सनातन योग की विधाओं से परिचित कराएंगे। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अवार्ड प्राप्त योग गुरु धीरज, भागलपुर की धरती के ऐसे सपूत हैं, जिन्होंने मीडिया की चमक-दमक छोड़कर सनातन योग के प्रचार-प्रसार को अपना जीवन ध्येय बना लिया है।

योग के माध्यम से तन, मन और आत्मा का साधन

इस योग सत्र में प्रतिभागी विभिन्न योग आसनों की बारीकियां, लाभ, सावधानियां और उन्हें सही ढंग से करने की विधि जान सकेंगे। वशिष्ठ योग जागृति अभियान के तहत लोगों को तन-मन की शुद्धि, आत्मिक शांति और शारीरिक रोगों से मुक्ति के उपाय बताए जाएंगे।

आज जब आधुनिक जीवनशैली और प्रदूषित वातावरण से लोग मानसिक और शारीरिक रूप से त्रस्त हैं, ऐसे में प्राचीन योग पद्धति ही सच्चा समाधान है। योग गुरु धीरज हजारों लोगों को असाध्य रोगों से मुक्ति दिला चुके हैं। लाखों लोग सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों के जरिए उनकी योग शिक्षाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

देशभर और नेपाल इकाई में भी कार्यक्रम

वशिष्ठ योग फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से देशभर में निशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं नेपाल इकाई में भी विश्व योग दिवस को लेकर विशेष उत्साह है और कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे प्रमुख चेहरे

योग महोत्सव को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी राजीव मिश्रा, श्री रतन संथलीय, कमलेश सिंह, प्रदीप जैन समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इनके अलावा पद्मजा सिंह, ममता सिंह, कविता राय, शकुंतला देवी, तृप्ति फूल कुमारी, तापश जी, शंकर पोद्दार, अजय कुमार सहित कई योग साधक भी बैठक में शामिल हुए।

योग गुरु धीरज ने शहरवासियों से इस आयोजन में सपरिवार शामिल होने और जीवन को योगमय बनाने का आह्वान किया


 

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *