पुनौराधाम में बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 67 एकड़ में होगा निर्माण

बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में, जहां माता सीता का जन्म स्थल माना जाता है, अब अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह मंदिर कुल 67 एकड़ भूमि में फैला होगा।

कैबिनेट ने दी डिजाइन कंसल्टेंट की स्वीकृति
शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए मेसर्स डिजाइन एसोसिएट इनकॉरपोरेटेड को डिजाइन कंसल्टेंट के रूप में चयनित करने की स्वीकृति दी गई है। यह संस्था पुनौराधाम के विकास का मास्टर प्लान और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी।

मंदिर परिसर के लिए 17 एकड़ भूमि उपलब्ध
वर्तमान में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के नियंत्रणाधीन 17 एकड़ भूमि मंदिर परिसर के लिए उपलब्ध है। इस भूमि पर मंदिर के विभिन्न हिस्सों का निर्माण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने से संबंधित सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

समग्र विकास का होगा रोडमैप
सरकार की योजना है कि पुनौराधाम को न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनाया जाए, बल्कि इसे पर्यटन, संस्कृति और आर्थिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र विकसित किया जाए। अयोध्या के मॉडल पर काम करते हुए यहां इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं को आधुनिक तकनीकों के साथ तैयार किया जाएगा।

पुनौराधाम का यह विकास कार्य न केवल बिहार के धार्मिक मानचित्र को सशक्त करेगा, बल्कि राज्य के सांस्कृतिक गौरव को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    राबड़ी देवी के कंगन पर सियासी संग्राम! RJD का पलटवार- ‘हर चमकने वाली चीज हीरा नहीं होती’, JDU ने मांगी ED जांच

    Share Add as a preferred…

    बगहा में दिखा दुनिया का सबसे महंगा आम! लाखों रुपये किलो बिकने वाले जापानी मियाजाकी आम को देखने उमड़ रही भीड़

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *