भगवा क्रांति के द्वारा 15 अप्रैल को भागलपुर में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, बाहुबली हनुमान रहेंगे आकर्षण का केंद्र

भागलपुर एक तरफ जहां चुनावी माहौल है वहीं दूसरी ओर शहर में भक्तिमय बाहर है, चैती छठ रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है इसी बीच हर साल की भांति इस बार भी भगवा क्रांति द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इस शोभा यात्रा में शहर के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावनाएं हैं जिसको लेकर भगवा क्रांति समिति के लोगों ने सुरक्षा के लिए प्रशासन को भी लिखित आवेदन दे दिया है।

वही इसको लेकर रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया 15 अप्रैल को यह भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी।

यह शोभा यात्रा घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण करेगी वही इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राम की भव्य प्रतिमा बाहुबली हनुमान और भक्ति मय बैंड की धुन रहेगी।

भगवा क्रांति समिति के लोगों ने शहर वासियों को इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। प्रेस वार्ता के दौरान भगवा क्रांति के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    मगध विश्वविद्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी और सतत विकास’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    दरभंगा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: स्कूल का चावल और बेंच बेचने का आरोप, हेडमास्टर का वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading