भागलपुर।सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में थल सेना के लेफ्टिनेंट अरुण कुमार के सेवानिवृत्त होने और जन्मदिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सैनिक संगठन की ओर से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर सांसद अजय मंडल, बिहपुर के पूर्व विधायक प्रत्याशी अर्पणा कुमारी, मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू, उपमुख्य पार्षद नीलम देवी सहित अन्य वार्ड पार्षद शामिल हुए। सभी अतिथियों को पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
केक काटकर मनाया गया जन्मदिवस
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट अरुण कुमार ने केक काटकर अपना जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सांसद अजय मंडल और मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनिक संगठन समाज के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा है।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में सैनिक संगठन के सदस्य पंकज कुमार, वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी, रीता देवी, सुभाष मंडल, रूबी देवी, वार्ड प्रतिनिधि विपिन मंडल, लोजपा जिला युवा अध्यक्ष मनीष कुमार सहित दर्जनों सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह में देश सेवा के प्रति सम्मान, गौरव और एकजुटता का भाव देखने को मिला।


