पटना, 3 सितंबर।स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवल और शेखपुरा जिलों में नए चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल खोलने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बिहार के सभी 38 जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में सिर्फ 6 सरकारी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल थे। फिलहाल यह संख्या बढ़कर 12 हो चुकी है। इसके अलावा 22 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
इनके पूर्ण होने के बाद बिहार में कुल 34 सरकारी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल होंगे, जो 31 जिलों में स्थित होंगे।


