सबौर हाई स्कूल के मैदान में एंटी ड्रग अवेयरनेस कैंपेन के तहत एक फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन

भागलपुर : 29 अगस्त 2024 ,खेल दिवस के अवसर पर सबौर प्रखंड में सबौर हाई स्कूल के मैदान में एक एंटी ड्रग अवेयरनेस कैंपेन के तहत एक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस खेल का आयोजन भागलपुर पुलिस के द्वारा किया गया था।

वही खेल आयोजन स्थल पर भागलपुर के सिटी एसपी श्री राज, विधि व्यवस्था डीएसपी, सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी,पुलिसकर्मी के साथ-साथ कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। जहां सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने सिटी एसपी श्री राज को बुके देकर स्वागत किया।

इस प्रकार के खेल का आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और पब्लिक में आप सी रिलेशनशिप को बढ़ाना और एक दूसरे में सामंजस्य स्थापित करना है। वही फुटबॉल मैच को खिलाड़ियों ने बहुत ही तन्मयता के साथ खेला। मैच जीतने वाले टीम को सिटी एसपी श्री राज ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

    Share Add as a preferred…