पटना के गांधी मैदान में होने वाला है बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का रंगारंग कार्यक्रम, लोगों को फ्री में एंट्री

अरिजीत सिंह के कार्यक्रम में कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था :

पार्श्व गायक अरिजीत सिंह 10 दिसंबर को गांधी मैदान में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले हैं। कार्यक्रम में काफी भीड़ होने की संभावना है। गांधी मैदान में इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम चल रहे हैं तथा हर रोज काफी भीड़ हो रही है। सरस मेला भी इसी समय आयोजित होगा इसीलिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ होगी। शनिवार को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने अरिजीत सिंह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की बैठक की।

डीएम ने कहा कि युवाओं की अधिक भीड़ हो सकती है ऐसी स्थिति में आयोजक की ओर से की जाने वाली व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं हो इसीलिए संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम के अपने रिपोर्ट मांगी गई है। कितनी की भीड़ होने का अनुमान है। कितने लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। किस गेट से प्रवेश और निकासी होगी आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि आयोजकों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा करें। कार्यक्रम में बच्चे और महिलाओं के भी आने की संभावना है इसीलिए उसी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *